सिरसा।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद प्रवक्
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में विभिन्न समूहों में चल रहे पीजीटी कंप्यूटर साइंस एवं टीजीटी साइंस शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम ने शिक्षकों की विषयगत दक्षता का विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का उपयोग, तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना व कक्षा शिक्षण में नवाचार को प्रोत्साहित किया।
इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इसमें पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए कोऑर्डिनेटर के रूप में डाइट ईटी विंग प्रभारी एवं गणित विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज पुरी तथा सह को-ऑर्डिनेटर प्रवक्ता नरेश नरूला ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं टीजीटी साइंस के कोऑर्डिनेटर डाइट प्रवक्ता सतपाल सिंह तथा सह कोऑर्डिनेटर प्रवक्ता संदीप कुमार रहे।
एससीईआरटी से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों प्रवक्ता अतुल कुमार, हरीश वाट्स इत्यादि अध्यापकों ने प्रशिक्षण दिया। समापन सत्र में डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी डा. सोम प्रकाश ठकराल ने शिक्षकों को नई ऊर्जा के साथ विद्यालयों में लौटकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं तकनीकी उपकरणों का उपयोग शिक्षण अधिगम प्रकिया को रोचक बनाने का काम करेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर डाइट का स्टाफ भी मौजूद रहा।
-
प्रशिक्षण कार्यक्रम समस्या-समाधान, सहयोग, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देते हुए शिक्षकों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं निरंतर सीखने की भावना को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। -
डाॅ. मनोज पुरी, प्रभारी ईटी विंग एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर।