फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिशन बुनियाद के तहत आवेदन करने में प्रदेश में सिरसा अव्वल, 6,162 ने किए आवेदन

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। जिले में मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों की ओर से आवेदन प्रक्रिया तेजी से जारी है। शिक्षा विभाग के निरंतर प्रयासों और जागरूकता अभियान का परिणाम यह है कि आवेदन करने में जिला प्रदेशभर में सबसे आगे निकल चुका है। अब तक जिले से कुल 6,162 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विद्यार्थी 16 दिसंबर तक योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


मिशन बुनियाद का उद्देश्य शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही विद्यार्थियों को सभी सुविधाओं, शैक्षणिक संसाधनों और आवश्यक दस्तावेज से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा किसी भी योजना या सुविधा से वंचित न रह जाए। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर विशेष शिविर, अभिभावक बैठकें और जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, जिले के सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मिशन बुनियाद के तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ें। स्कूलों में शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को योजनाओं की जानकारी दें और ऑनलाइन आवेदन में सहयोग करें। विभाग की इस सक्रियता का ही परिणाम है कि जिले में आवेदन संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रदेश के अन्य जिलों के लिए उदाहरण बन रही है।
विज्ञापन


-

बैच 2025-27 के लिए होगा चयन

मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत बैच 2025-27 के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसके लिए आठवीं कक्षा में अध्ययनरत वे विद्यार्थी जिनके कक्षा 7 में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हैं, उनके लिए पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। जबकि 60 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण वैकल्पिक है।





ये है बुनियाद कार्यक्रम



बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार एवं विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा एक अभिनव शैक्षिक प्रयास है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उनमें वैज्ञानिक सोच की जड़ें मजबूत करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विकल्प संस्थान विद्यार्थियों को नौंवीं कक्षा से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना शुरू कर देता है। इसके तहत नौंवीं और दसवीं में ही नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि विद्यार्थी मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ आगे बढ़ सकें।



इस प्रकार हुआ है प्रदेशभर में आवेदन

जिला, आवेदन

- सिरसा, 6162

- पानीपत, 5434

- हिसार, 4990

- कैथल, 4629्र

- गुरुग्राम, 3784

- जींद, 3691

- अंबाला, 3364

- सोनीपत, 3352

- कुरूक्षेत्र, 3301

- करनाल, 3251

- नूंह, 3183

- फतेहाबाद, 3068

- भिवानी, 2881

- पलवल, 2635

- फरीदाबाद, 2426

- पंचकूला, 2348

- यमुनानगर, 2207

- रेवाड़ी, 1929

- चरखी दादरी, 1760

- महेंद्रगढ़, 1757

- झज्जर, 1688

- रोहतक, 1679



इस प्रकार है मिशन बुनियाद का शेड्यूल

- रजिस्ट्रेशन शुरू, 13 नवंबर

- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, 16 दिसंबर

- परीक्षा प्रथम चरण एडमिट कार्ड डाउनलोड, 17 दिसंबर

- प्रवेश परीक्षा चरण प्रथम, 24 दिसंबर

- परिणाम, 20 जनवरी

- प्रवेश परीक्षा द्वितीय चरण एडमिट कार्ड डाउनलोड, 20 जनवरी

- द्वितीय चरण परीक्षा, 30 जनवरी

- द्वितीय चरण परिणाम, 25 फरवरी

- तृतीय चरण परीक्षा व ओरिएंटेशन कार्यक्रम, 3 अप्रैल

- परिणाम, 5 मई

- काउंसिलिंग व एडमिशन शुरू, 7 मई

- कक्षा शुरू, 15 मई

-

वर्जन :

मिशन बुनियाद के तहत अब तक प्रदेशभर में सिरसा से सबसे ज्यादा आवेदन हुए। शनिवार तक जिले से 6162 आवेदन हो चुके हैं। विद्यार्थी 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें