फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: यातायात पुलिस ने 18 स्कूलों की 75 बसों का किया परीक्षण

विज्ञापन
डबवाली। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में बसों की जांच करते हुए अ​धिकारी।पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। उपमंडल अधिकारी डबवाली की ओर से गठित कमेटी ने मंगलवार को स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मुख्य रूप से आरटीओ सिरसा, टीएम रोडवेज डबवाली डिपो, बीईओ डबवाली व यातायात पुलिस डबवाली को शामिल किया गया है। दो दिन से चल रहे इस अभियान के तहत कुल 18 स्कूलों की 75 बसों की जांच की गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी डबवाली उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी उपरोक्त विभाग के अधिकारियों के साथ गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम सिरसा रोड डबवाली में स्कूल बसों की जांच का अभियान चलाया गया। इसके तहत स्कूली बसों में चालकों की वर्दी, हेल्पर व आग बुझाने वाले सिलिंडर, बीमा, सीट बेल्ट, फिटनेस प्रमाण पत्र व प्राथमिक सहायता बॉक्स अपने साथ रखने की हिदायत दी गई।
उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की जांच के लिए चलाया गया अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्कूल बस संचालकों को चेतावनी दी कि हाईकोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशानुसार बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, चालक का फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ प्राथमिक सहायता बॉक्स की दुरुस्त व्यवस्था सहित स्कूली बसों के नियमों को पूरा नहीं किया गया तो चालान काटे जाएंगे। चालकों से निर्धारित गति सीमा के अंदर ही वाहन चलाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें