फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ ऑटो चालकों की ले रहे थे बैठक, तभी दो रोडवेज बसों ने रोड से सवारियां उठानी कर दी शुरू, एसएचओ ने काटे चालान ़़़

विज्ञापन
ऑटो चालकों की बैठक लेते एसएचओ बहादुर सिंह। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बस स्टैंड के बाहर ऑटो चालक मनमर्जी से ऑटो रोककर सवारियों को चढ़ाने लग जाते हैं। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसी के चलते सोमवार को ट्रैफिक एसएचओ ने बस स्टैंड के बाहर खड़े ऑटो चालकों को समझाने के लिए उनकी बैठक ले रहे थे, लेकिन तभी दो रोडवेज बसों ने बाहर से सवारियां उठानी शुरू कर दी। जाम लग गया। तब एसएचओ ने दोनों के पोस्टल चालान काट दिए। साथ ही एसएचओ ने ऑटो चालकों को पीली पट्टी से नीचे ऑटो को रोकने ओर निर्धारित स्थान से ही सवारियों को चढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एसएचओ बहादुर सिंह बस स्टैंड के पास ऑटो चालकों की बैठक ले रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि रोडवेज बसें अपने काउंटर पर निर्धारित समय पर तो निकलती है लेकिन अधिक सवारियों को लेने के लिए बस स्टैंड के बाहर सड़क पर सवारियों के इंतजार में पांच से 10 मिनट तक बस को रोके रखते हैं। जिससे सड़क पर जाम लग रहा था। एसएचओ ने बस स्टैंड के बाहर रोकी हुई दो रोडवेज बसों के गलत पार्किंग के तहत दो पोस्टल चालान भी काटे। एक बस फतेहाबाद डिपो और दूसरी झज्जर डिपो की थी। एसएचओ को दो रोडवेज बसों के चालान करता देख फतेहाबाद डिपो की तीसरी रोडवेज बस का कंडक्टर एसएचओ बहादुर सिंह के पास पहुंचा और चालान न करने की बात कहने लगा। एसएचओ बोले कि बस स्टैंड के बाहर बस को न रोकने के पहले ही निर्देश दिए हुए हैं। कंडक्टर बोला कि बारिश के कारण सवारियां वहां खड़ी थी उनको चढ़ाने के लिए बस रोकी गई थी, आगे से ऐसा नहीं होगा।
कंडक्टर बोला फतेहाबाद जाकर नोटिस लगवा दूंगा कि बस स्टैंड के बाहर मत रोके बसें
एसएचओ बोले कि मैं कैसे मान लूं, तो कंडेक्टर ने कहा कि मैं फतेहाबाद डिपो जाकर यह नोटिस भी लगवा दूूंगा कि सिरसा बस स्टैंड के बाहर कोई भी बस चालक गाड़ी को न रोके, अगर रोकता है तो उसका चालान काट दिया जाएगा। तो एसएचओ बोले नोटिस निकलवाने के बाद उसकी एक कॉपी मुझे भी भेजना। जिसके बाद एसएचओ बहादुर सिंह बस स्टैंड के बाहर बसे रोकने को लेकर जीएम से मिलने बस स्टैंड पहुंचे। लेकिन जीएम छुट्टी पर होने के कारण मिल नहीं सके। जिसके बाद एसएचओ सिरसा डिपो के स्टेनो राकेश व बिल्डिंग क्लर्क जगीर सिंह से मिले ओर बस स्टैंड के बाहर बसों के खड़े होने से जाम लगने का मामला सामने रखा। उन्होंने बताया कि सभी रोडवेज कर्मचारियों को निर्देश दे रखे हैं कि कोई भी बस स्टैंड के बाहर बस खड़ी नहीं करेगा। एसएचओ ने कहा कि अभी भी दो बसें बाहर खड़ी होकर सवारियां भर रही थी। अगर निर्देश दे रखे हैं तो बस स्टैंड पर प्रतिदिन घोषणा करवाएं कि बस स्टैंड के बाहर बस को न रोकें, नहीं तो चालान काट दिया जाएगा। बिल्डिंग क्लर्क व स्टेनों कर्मचारी बसों को हटवाने रोड़ पर पहुंचे तो देखा कि एक प्राइवेट बस भी बाहर खड़ी होकर सवारियां भर रही थी। बिल्डिंग क्लर्क जगीर सिंह ने प्राइवेट बस को बस स्टैंड के अंदर जाने के निर्देश दिए और बस से सवारियां उतरवा दी गई। बस चालक को अपने समय का इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन

ऑटो चालकों की ली बैठक
ऑटो चालकों की बैठक लेने पहुंचे एसएचओ ने कहा कि ऑटो को पीली पट्टी से नीचे रोकने व निर्धारित स्थान से ही सवारियों को चढ़ाने के लिए सड़क पर नोटिस बोर्ड लगा दिया है। बाहर का ऑटो चालक बस स्टैंड की ओर आता है, उसे भी इन आदेशों का पता चल सकेगा। ऐसे में अगर कोई आदेशों की पालन नहीं करता तो उसकी फोटो खिंचकर मुझे भेजें, मैं उसका पोस्टल चालान काटकर भेजूंगा। बस स्टैंड के दोनों ओर यह बोर्ड लगा दिए जाएंगे ताकि कोई भी ऑटो चालक नियमों को ना तोड़े। सड़क पर जाम ना लगने से हम सबका फायदा है, अगर जाम नहीं लगेगा तो सबका समय बचेगा।
बस स्टैंड परिसर के बाहर बसों को ना रोकने के आदेश जारी किए हुए है। चालक बाहर लाकर बस रोक देते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। गलत पार्किंग करने को लेकर दो बसों के पोस्टल चालान भी किए गए है।
विज्ञापन

बहादुर सिंह, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें