फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैफिक लाइट हुई शुरू, जेब्रा क्रॉसिंग का इंतजार

Thu, 21 Nov 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के चौक पर नहीं बनी है जेब्रा कॉसिंग।
विज्ञापन
सिरसा। शहर की बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट्स को यातायात पुलिस ने शुरू करवा दिया है। हालांकि अभी तक जेब्रा क्रॉसिंग का इंतजार है। लाइट्स के शुरू होने से शहरवासियों में यातायात नियमों की कितनी जानकारी है, इसकी पोल भी खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन

शहर में धुंध के समय चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग और बंद यातायात लाइटों के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। इसके बाद ही शहर में यातायात लाइट शुरू हुई है। सबसे पहले उपायुक्त आवास के पास बने भूमणशाह चौक पर यातायात लाइट शुरू की गई है। इसके साथ ही दो पुलिस कर्मी लोगों को यातायात नियम समझाते हुए नजर आए। वहीं, लोगों के सीधे रोड क्राॅस करने की आदत के कारण जाम की स्थिति बनी हुई नजर आई।

यह लाइट्स हुई शुरू
भूमण शाह चौक
लाल बत्ती चौक
सांगवान चौक

चौकों पर नहीं है जेब्रा क्रॉसिंग
अभी तक शहर के चौकों पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है। इस कारण लोगों को चौक पर कहां वाहन रोकना है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। चौक क्रॉस करने वाले लोग भी सीधे ही क्रॉस करते हैं। यदि जेब्रा क्रॉसिंग बनी हुई हो तो लोग आसानी से उसके ऊपर से गुजर सकते हैं। चौक के साथ साथ स्कूल व धार्मिक स्थानों पर भी सिंबल नहीं लगे हैं।
विज्ञापन




शहर में सभी यातायात लाइट्स शुरू कर दी गई है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया रहा है। जेब्रा क्रॉसिंग को लेकर संबंधित विभागों को पत्र जारी किया गया है। - शमशेर सिंह, ट्रैफिक एसएचओ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें