फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ड्राॅ में चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन आज

Thu, 19 Mar 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता इंजीनियर विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025-26 की एसबी-89 योजना के तहत जिला के अनुसूचित जाति वर्ग के ड्रॉ में चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 20 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि यह भौतिक सत्यापन जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। निदेशालय के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया को सिंगल डे फिजिकल वेरिफिकेशन के तहत एक ही दिन में पूरा किया जाएगा। पहले यह 16 मार्च को प्रक्रिया पूरी की जानी थी लेकिन अब यह 20 मार्च को होगी। संबंधित लाभार्थी किसानों से अपील है कि वे अपने ट्रैक्टरों सहित नई निर्माणाधीन अनाज मंडी के बाहर, दिल्ली बाईपास, गांव नेजाडेला कलां के नजदीक निर्धारित स्थान पर सुबह 10 बजे से पहुंचकर अपने ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन करवाएं ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें