फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मासूम शर्मा ने गए प्रतिबंधित गाने, भीड़ ने किया हंगामा, एसपी बोले - नहीं आई कोई शिकायत

Thu, 19 Mar 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शो के दौरान भीड़ को खदेड़ते हुए पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जेसीडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से प्रतिबंधित कई गाने गए। इस कारण हालात बेकाबू हो गए। युवाओं को स्टेज पर चढ़ने से पुलिस को रोकने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने युवाओं को पकड़ कर बाहर निकालना शुरू कर दिया।
मासूम शर्मा ने चंबल के डाकू और खटोला गाना गाया। इससे माहौल खराब कर हो गया। वहीं, प्रतिबंधित गाना गाने को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि उनके पास अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भीड़ बेकाबू के वीडियो वायरल
इस कार्यक्रम के वीडियो अलग-अलग तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में पुलिस एक युवक को पकड़कर ले जाती नजर आती है। वहीं, ऑन स्टेज मासूम शर्मा जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला के लाइव होने की बात कहते हैं। दर्शकों को बताते हैं कि कर्ण चौटाला जी लाइव है। वे आ नहीं पाए लेकिन उनका फोन आ गया है।
विज्ञापन


इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला भी इस कार्यक्रम में आने वाले थे। उनके लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई थी लेकिन अव्यवस्था की सूचना उन्हें पहले मिल गई थी। इस कारण वह नहीं आए। सही मायने में पुलिस सुरक्षा के भरोसे ही आयोजकों ने सारा कार्यक्रम कर डाला। उनकी खुद की निजी सिक्योरिटी ज्यादा मजबूत नहीं थी। इस कारण भीड़ को कंट्रोल नहीं किया जा सका। वहीं, स्टेज पर खड़े होकर मासूम शर्मा सिरसा के लोगों को खटोले का मतलब समझाते हुए नजर आए। इस कारण भी कुछ सिख समाज के युवा नाराज हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें