फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की स्पोर्ट हटी, जब रोकने का किया प्रयास तो टायर के नीचे दबने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। खेत में ऊंची जगह खड़े ट्रैक्टर की स्पोर्ट हटने से किसान ने उस पर चढ़कर रोकने का प्रयास किया तो वह उसके टायर के नीचे आ गया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज व कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव भंभूर के पूर्व सरपंच सावन राम ने बताया कि ढाणी 400 निवासी 50 वर्षीय मिलखराज के खेत में धान की कटाई करने के लिए कंबाइन चल रही थी। इस दौरान मिलखराज ने कुछ धान ट्रॉली में डलवा ली और ट्रैक्टर को खेत में ही ऊंची जगह पर ले जाकर रोक दिया और स्पोर्ट लगी दी। लेकिन जैसे ही वह ट्रैक्टर रोककर वापस लौटने लगा तो ट्रैक्टर को लगी स्पोर्ट हट गई। मिलखराज ने ट्रैक्टर पर सवार होकर उसे रोकने का प्रयास किया तो उसका पैर पिछले टायर के नीचे आ गया और ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली भी उसके ऊपर से निकल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के एक बेटा और दो बेटियां है जोकि पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें