फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेता-बजरी से भरे ट्रैक्टर- ट्रॉली ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव मोचीवाली में रेता-बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोड किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार ने बताया कि वह डिंग-सिरसा रोड पर किताबों की दुकान करता है। उसने बताया कि शनिवार को वह, उसके पिता ओमप्रकाश व गांव चुलीकलां निवासी राजकुमार के साथ घर के सामने रोड पर साइड में खड़े थे। इसी दौरान रेता-बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर को चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर-चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उनके पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें