फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ व वीडियो बनाने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव सालमखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर आरोप लगाकर उसकी व उसके साथ कार में बैठी महिला का वीडियो बनाना महंगा साबित हुआ। महिला ने सरपंच प्रतिनिधि जगमीत सिंह पर छेड़छाड़ व वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जगमीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बीती 4 अगस्त को सरपंच प्रतिनिधि जगमीत सिंह ने स्कूल के एक शिक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए थे। जगमीत सिंह का आरोप था कि उक्त शिक्षक बीईओ कार्यालय का बहाना बनाकर महिला के साथ अन्य जगह गया था। उसके अनुसार जब उसने संदेह वश शिक्षक की कार रुकवाकर उससे पूछा तो बात बढ़ गई। इस दौरान जगमीत सिंह ने गाड़ी में सवार लोगों की वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद विभाग ने आनन-फानन में उसी रात्रि को शिक्षक के अस्थायी तबादले के आदेश जारी कर दिए। ओढां थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि इस संबंध में महिला ने सरपंच प्रतिनिधि पर छेड़छाड़ व वीडियो बनाने का आरोप लगाकर शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करेगी। इस मामले में ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि के पक्ष में उतर आए हैं। ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी से बातचीत करते हुए मामले की जांच कर उसे रद्द करने की मांग की है। वहीं इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि जगमीत सिंह का कहना है कि इस मामले में उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। हम मामले की जांच के लिए उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें