फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 11 केवी बिजली तारों से भिड़ा ट्रैक्टर, करंट लगने से फटे चारों टायर

विज्ञापन
गांव बाजेकां में करंट लगने से ब्लास्ट हुए ट्रैक्टर के टायर।
विज्ञापन
सिरसा। गांव बाजेकां में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने खेत में जा रहे किसान का ट्रैक्टर ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से छू गया। इसके बाद ट्रैक्टर में करंट आ गया और तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर के चारों टायर फट गए। किसान ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव बाजेकां निवासी किसान गुरेंद्र पाल ने बताया कि वीरवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खेत में जा रहा था। इसी दौरान वह बिजली की तारों के नीचे से ट्रैक्टर ले जाने लगा तो बिजली की तार ट्रैक्टर से भिड़ गई, जिससे ट्रैक्टर में करंट आ गया। किसान गुरेंद्र पाल ने बताया कि एक साल पहले भी गांव में ऐसा ही हादसा हुआ था।
इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम को लटक रही बिजली की तारों को ठीक करने का आग्रह किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुुई। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में से 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। गनीमत रही कि किसान गुरेंद्र पाल ने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, नहीं तो उसकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन

किसान गुरेंद्र पाल ने बताया कि ग्रामीण जल्द ही बिजली निगम अधिकारियों से मिलेंगे। अगर अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की तो बिजली निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें