फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
झोरड़नाली स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एडवोकेट मोहनलाल अरोड़ा व सुभाष चंद्र ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
विज्ञापन


फोटो 8


संवाद न्यूज एजेंसी,
सिरसा।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोरड़नाली में मंगलवार को कानूनी जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट-2012 और साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। एडवोकेट मोहनलाल अरोड़ा एवं सुभाष चंद्र ने विद्यार्थियों को कानून के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।

वक्ताओं ने पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह कानून बच्चों को यौन शोषण जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में उचित कानूनी सहायता लेने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, निजी जानकारी साझा करने से बचने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के उपाय बताए।
विज्ञापन



डिजिटल युग में कानूनी जागरूकता जरूरी
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों और युवाओं को कानूनी अधिकारों के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें गलत गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की सीख देते हैं। कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, ताकि वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय इंचार्ज सुनैना अरोड़ा ने किया, जबकि अध्यक्षता गांव के सरपंच विजय कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वजीरा राम, सदस्य बलकरण सिंह, स्टाफ सदस्य पूनम, बलदेव सिंह, मधु, टीना, किरण बाला, सुखप्रीत कौर, बादल सिंह, विनीत बजाज सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन संदीप कुमार ने किया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें