ओढां। ख्योवाली गांव में जलघर की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार सुबह लोगों को घटना का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जलघर की डिग्गी से शव को बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय आत्माराम के रूप में हुई जो इसी गांव का निवासी था। मृतक के भाई महावीर ने पुलिस को बताया कि आत्माराम अपनी घरवाली के चले जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
आत्माराम बीते सोमवार दोपहर को घर से चला गया था। मंगलवार सुबह परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। एएसआई लक्खा राम ने बताया कि महावीर के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।