फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कपास के किसानों को कीट एवं रोग प्रबंधन की दी जानकारी

Tue, 26 May 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कपास की फसल का किया सर्वेक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद तथा जिला सिरसा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों की ओर से मंगलवार को कपास की फसल का संयुक्त सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान कपास के किसानों को कीट और रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई।


क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद की क्षेत्रीय हेड एवं उपनिदेशक डॉ. वंदना पांडेय के निर्देशन में कृषि विभाग सिरसा के डॉ. विजेंद्र पाल के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कपास की फसलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों को कपास में लगने वाले कीट एवं बीमारियों से बचाव के लिए यांत्रिक एवं जैविक कीटनाशक उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि फसल के शुरुआती दौर में एक खेत में कीटों की निगरानी एवं रोकथाम के लिए कम से कम चार फेरोमन ट्रैप तथा कपास के ल्यूअर का प्रयोग करें। सर्वेक्षण के दौरान किसानों को एनपीएसएस मोबाइल एप के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से किसान अपनी फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों की जानकारी और आवश्यक सलाह तुरंत प्राप्त कर सकते हैं जिससे अनावश्यक रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन



संयुक्त सर्वेक्षण टीम में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आईआरसीआईपीएमसी फरीदाबाद से सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी लक्ष्मीकांत, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी केपी शर्मा, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी सुरजी वर्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें