उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन दाखिले की फीस जमा करवाने का 8 अक्तूबर अंतिम दिन है। मेरिट सूची में आए विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभागक की वेबसाइट पर लॉगइन कर ऑनलाइना फीस भर सकते हैं। वहीं चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक कक्षाओं के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के रि-अपीयर की परीक्षा विद्यार्थियों ने दी।
शिक्षा सत्र 2020 में स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर फीस भरने का 8 अक्तूबर अंतिम दिन है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी की थी। सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया था, वह 8 अक्तूबर तक अपनी ऑनलाइन फीस भरकर दाखिला पक्का कर सकते हैं। पहली सूची में नाम पर दाखिला न करवाने की स्थिति में दूसरी सूची में विद्यार्थी का नाम नहीं आएगा। साथ ही उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 10 अक्तूबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होनी है। बता दें कि 7 अक्तूबर को स्नातक कक्षाओं के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की रि-अपीयर की परीक्षाएं शुरू हुई है। रि-अपीयर की परीक्षा देने के लिए बुधवार को पहले दिन नेशनल कॉलेज में करीब 24 विद्यार्थी व राजकीय महिला महाविद्यालय के 5 छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए दोनों में कॉलेजों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
कोट
विद्यार्थी डीएचई की वेबसाइट पर लॉगइन कर फीस के ऑनलाइन लिंक पर जाकर फीस भरे। फीस भरते समय ध्यान दें कि ऑनलाइन फीस भरते समय अच्छे नेटवर्क में हो।
-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, नेशनल कॉलेज सिरसा।