फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक बेनतीजा, किसान आज घेरेंगे एसपी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा जिला प्रशासन के लिए शनिवार का दिन चुनौतीपूर्ण होगा। एक तो कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सीएम के आवास का घेराव करेंगे। दूसरी ओर डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पथराव करने पर देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर सिरसा और दूसरे जिलों के किसान एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को डीसी अनीश यादव व एसपी अर्पित जैन ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। परंतु बैठक बेनतीजा रही। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करते हुए लघु सचिवालय के गेट और आसपास की दीवारों को बंद करके सील कर दिया। सिरसा प्रशासन ने सरकार से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस की पांच कंपनियां, हरियाणा आर्म्ड पुलिस की चार कंपनियां, आईआरबी की चार कंपनियां, 10 रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनियां मांगी है। शाम को रैपिड एक्शन फोर्स की चार व महिला पुलिस की तीन कंपनियां सिरसा पहुंच गई।
पांच युवा किसानों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर एसपी कार्यालय का शनिवार को किसान घेराव करने जा रहे हैं। घेराव को लेकर शनिवार को दोपहर डीसी अनीश यादव, एसपी अर्पित जैन, एडीसी उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में किसान लखविंद्र सिंह औलख, मैक्स साहुवाला, हैप्पी रानियां, गुरप्रेम देसूजोधा, बलवंत सिंह किसान नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वे शहीद भगत सिंह स्टेडियम की बजाय दशहरा ग्राउंड और ग्लोबल सिटी स्पेस में रोष प्रदर्शन कर लें। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भीड़ इकट्ठा करने पर अनियंत्रित हो सकती है। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, इसलिए घेराव किया जाएगा। किसानों ने कहा कि पुलिस ने 11 जुलाई के दिन उनके किसान नेताओं को गिरफ्तार किया, जबकि वे शांतिमय तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पथराव करवाना सरकार की ही साजिश थी। इतना ही नहीं किसानों ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह की धारा किस आधार पर लगाई। हमने क्या अपने ही देश के खिलाफ विद्रोह किया। इस पर पुलिस अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। किसानों ने स्पष्ट कह दिया कि उन्होंने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही किसानों को इकट्ठा करने की कॉल की हुई है, किसान अपने वाहन तो दशहरा ग्राउंड में खड़े कर सकते हैं, परंतु एसपी कार्यालय का घेराव हर हाल में किया जाएगा।
विज्ञापन

लखविंद्र सिंह औलख का दावा, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की जत्थेबंदियां होगी
किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने बयान जारी कर कहा कि पांचों किसानों की रिहाई के लिए एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह घेराव अनिश्चितकालीन होगा। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा से जगजीत सिंह दल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा और अभिमन्यु कोहाड़ सिरसा पहुंचेंगे। औलख ने कहा कि इसमें पंजाब, राजस्थान के भी किसान शामिल होंगे। यह घेराव तब तक जारी रहेगा, जब तक पांचों किसानों की रिहाई नहीं होती।
सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
पुलिस ने शुक्रवार को छुट्टी पर गए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही नई छुट्टी के लिए आए आवेदनों को रोक दिया गया। सभी पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया गया। वहीं पुलिस ने बाल भवन, सदर थाना, दक्ष प्रजापति चौक के पास अवरोधक लगाने शुरू कर दिए। पुलिस विभाग ने अधीनस्थ स्टाफ को बाहर से आई पुलिस कर्मचारी और रैपिड एक्शन फोर्स की संख्या को देखकर पांच हजार कर्मचारियों का खाना तैयार करने के आदेश दिए।
अग्रवाल कालोनी के लोगों ने जताया रोष
प्रशासन ने अग्रवाल कालोनी की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। लघु सचिवालय की चारदीवारी से कॉलोनी को जाने वाले रास्ते को ईंटों से बंद कर दिया। कालोनीवासी रणबीर कुमार, सुरेश शर्मा, विपिन खुराना ने कहा कि टूटी दीवार से रास्ता छोटा हो जाता है। अब हमें घूमकर लंबा रास्ता अपनाना होगा।
वर्जन---
किसानों को अलग जगह रोष प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। रिहायशी एरिया में पुलिस तैनात की जाएगी। किसानों के आंदोलन पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। अवरोधक लगा दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया है। कानून व्यवस्था को भंग करने की इजाजत किसी को नहीं देंगे।
विज्ञापन

- अर्पित जैन, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें