सिरसा। डिंग रोड के नजदीक गांव पतली डाबर में स्थित एक गोदाम में पड़े कीटनाशक के बैगों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया गया है। फर्म संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। गोदाम में पड़े कीटनाशक के स्टॉक को सील कर डिंग थाना में रखवा दिया है। बीते वीरवार को स्थाई किसानों द्वारा गोदाम में नकली कीटनाशक को बैगों में भरने की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों व पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया था।
शुक्रवार सुबह 10 बजे कृषि विभाग के अधिकारियों ने गोदाम के सील गेट को खोला और गोदाम में पड़े कीटनाशक को बैगों में भरकर उसे सील किया जाने लगा। इस मौके पर इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता किसाना दलबीर सिंह भी मौजूद रहे। कृषि विभाग द्वारा करीब 500 बैगों यानि 250 क्विंटल कीटनाशक को बैगों में भरकर सील कर दिया गया है। यह सारा स्टॉक डिंग थाना में रखा गया है। संचालक ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।
यह था पूरा मामला
गांव पतली डाबर में वीरवार शाम को स्थानीय किसानों द्वारा लकड़ी के एक गोदाम में कुछ लोगों द्वारा कीटनाशक को वजन कर छोटी पैकिंग में भर जा रहा था। यह देख किसानों ने जब काम कर रहे लोगों से जानकारी लेनी चाहि तो उन्होंने अभद्रव्यवाहर किया और दुकान बंद कर भाग गए। किसानों की शिकायत पर पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोदाम को सील कर कीटनाशक के सैंपल भरकर लैब में जांच करने के लिए भेज दिए।
कोट्स
संचालक के खिलाफ डिंग थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। कीटनाशक के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है, साथ ही गोदाम में पड़ी कीटनाशक को सील कर दिया गया। कीटनाशक रखने के लिए कृषि विभाग से किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं लिया गया था। गोदाम अनाधिकृत था।
- सुभाष चंद्र, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग अधिकारी सिरसा।