फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तंबाकू धीमा जहर, इंसान को अंदर से कर देता है खोखला

Tue, 06 Jan 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में पुलिस कर्मचारियों को जानकारी देतीं डॉ. डोली लूथरा।
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों को तंबाकू के सेवन से मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अभिजीत ने बताया कि तंबाकू में मौजूद निकोटिन एक जहरीला पदार्थ है, जो मनुष्य के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। तंबाकू एक धीमा जहर है जो न केवल इंसान को अंदर से खोखला कर देता है, बल्कि कई अंगों को धीरे-धीरे बर्बाद भी कर देता है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तंबाकू सेवन से हर साल दुनिया भर में लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। भारत सहित पूरी दुनिया में तंबाकू का विभिन्न रूपों में सेवन किया जा रहा है। डॉ. अभिजीत ने उपस्थित कर्मचारियों से आग्रह किया कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। लगातार तंबाकू सेवन से फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचता है और सांस संबंधी बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। सिगरेट पीने की बुरी लत का असर न केवल धूम्रपान करने वालों, बल्कि आसपास के गैर-धूम्रपान करने वालों की सेहत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें खुद को इन हानिकारक पदार्थों से दूर रखना चाहिए और दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना चाहिए।
शरीर के साथ मन और धन दोनों का विनाश होता है

इस अवसर पर डॉ. डोली लूथरा ने कहा कि तंबाकू का सेवन चाहे गुटखा-खैनी हो या सिगरेट, शरीर के लगभग हर हिस्से को नुकसान पहुंचाता है। इससे मुंह, जीभ, होंठ और गले का कैंसर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। आज के समय में धूम्रपान और चबाने वाले तंबाकू का सेवन अत्यधिक मात्रा में हो रहा है, जो चिंता का विषय है। तंबाकू सेवन से शरीर के साथ-साथ मन और धन दोनों का विनाश होता है। सेमिनार में प्रशिक्षण पर आए प्रशिक्षु आईपीएस शिवम, लाइन प्रबंधक अवर इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी सहित अनेक पुलिस कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें