फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हीट वेव से बचाव, स्कूलों में पीने के पानी के लिए दिन में तीन बार बजेगी पानी पीने के लिए घंटी

Thu, 25 Apr 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बढ़ती गर्मी के देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में विद्यार्थियों को धूप में नहीं बैठाया जाए। वहीं कोई भी कार्यक्रम खुले में धूप में नहीं किया जाएगा। साथ ही हर एक घंटे में बच्चों के लिए पानी पीने के लिए घंटी बजाई जाएगी ताकि बच्चे डिहाइड्रेशन का शिकार न हो। अगर स्कूल में आदेशों का पालन नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। इस समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री पहुंच चुका है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्कूल की सभी खिड़कियों को एल्युमीनियम पन्नी, कट्टों से ढककर रखने के निर्देश दिए हैं। जिन दरवाजों से गर्मी आती हैं, उन्हें पर्दों से ढकने के आदेश दिए हैं। जिले में करीब 1 हजार राजकीय व 300 निजी स्कूलों का संचालन किया जाता है। जिनमें करीब 4 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। महेंद्रगढ़ हादसे के बाद से शिक्षा विभाग बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर पूरा सतर्क है। शिक्षा विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों के लिए निर्देश दिए हैं।
पानी के लिए दिन में तीन बार बजेगी घंटी

विद्यार्थियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हर एक घंटे में बच्चों के लिए पानी पीने के लिए घंटी बजाई जाएगी, ताकि बच्चे पानी पीने आ सके। स्कूलों में रेडक्रॉस फंड से बच्चों के लिए ओआरएस के पैकेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। विद्यार्थियों को गर्मी से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। इसके लिए स्कूल मुखिया आयुष विभाग से मदद ले सकेगा। किसी भी आपात स्थिति के लिए स्कूल नजदीकी अस्पताल के संपर्क में रहेगा और प्राथमिक उपचार की जानकारी भी ली जाएगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए साफ सुथरे पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रकार दिए गए हैं अन्य निर्देश
- सभी विद्यार्थियों के साथ गर्मी से बचने के उपायों पर चर्चा की जाए।
- आपातकालीन स्थिति में नागरिक अस्पताल से संपर्क रखें
- जिन खिड़कियों से गर्म हवाएं अंदर आती हैं, उनपर पर्दे लगाएं
- विद्यार्थियों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें
- संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें।
- विद्यार्थी घर से बाहर निकलते समय सिर पर टोपी, कपड़े रखें
- स्कूल में बाहरी गतिविधि सुबह 10 बजे से पहले ही करवा लें।

शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों को हीट वेव के चलते निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत स्कूल संचालक विद्यार्थियों को तेज धूप से बचाएंगे। वहीं शरीर में पानी की मात्रा बराबर रहे, इसलिए स्कूलों में दिन में 3 बार पीने के पानी के लिए घंटी बजाई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें