फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की कमी दूर करने के लिए किसानों ने प्रशासन को दो दिन का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
इफको किसान सेवा केंद्र - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। सरसों के बाद अब गेहूं की बिजाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। किसान एक दुकान से दूसरी दुकान पर चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। डीएपी की समस्या के समाधान के लिए किसानों ने जिला प्रशासन को एक दिन का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में बुधवार तक डीएपी की किल्लत दूर नहीं होती तो किसान लघु सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से जिले में सरकारी और निजी दुकानों से किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। किसान मजबूरन एनपीके डाल रहे हैं, जोकि डीएपी से महंगी है। अब किसान को एनपीके भी नहीं मिल रही है। उसका भी स्टाक खत्म हो चुका है। वहीं अधिकारियों की ओर से मुख्यालय से स्टाक मंगवाया जा रहा है। मुख्यालय की ओर से डीएपी सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के लिए सप्लाई की जाती है। जिसके कारण जिले के किसानों के लिए केवल 12 हजार बैग ही पहुंच पाते हैं। डीएपी की मांग अधिक होने के कारण एक दिन में ही स्टाक खत्म हो रहा है। जिसके बाद किसानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
किसान बोले- सरकार जानबूझ कर उन्हें कर रही परेशान
भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि किसान करीब एक साल से तीनों कानून रद्द करवाने व एमएसपी पर गारंटी कानून बनवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार जानबूझकर किसान को परेशान कर रही है। किसान की कटाई व बिजाई का समय है वह खेत में काम करें या लाइनों में लगकर खाद ले। पहले ही गुलाबी सूंडी की मार किसान झेल चुके हैं और अब जिले में कहीं भी डीएपी नहीं मिल रही हैं, जोकि किसानों के साथ ज्यादती है। इसलिए भारतीय किसान एकता, पगड़ी संभाल जट्टा व हरियाणा किसान एकता डबवाली ने ऐलान किया है कि अगर मंगलवार तक डीएपी नहीं मिलती तो बुधवार 10 नवंबर को सुबह 10 बजे डीसी कार्यालय सिरसा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

एक किसान को डीएपी के मिल रहे केवल पांच बैग
बीते दिनों खाद पहुंचने के बाद किसान लाइन में लगकर खाद लेने को मजबूर हो रहे थे। लेकिन एक किसान को केवल पांच बैग ही मिल रहे थे। जिसके कारण किसानों को बार बार चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में जिन किसानों के पास 10 एकड़ से अधिक जमीन है उन किसानों को इस समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ रहा है।
डीएपी मंगवाने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। जिसके बाद सोमवार को डीएपी का रैक लगने की उम्मीद है। इसके बाद किसानों को नियमानुुसार डीएपी का वितरण किया जाएगा। जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-सुखदेव सिंह, गुणवत्ता नियंत्रक, कृषि विभाग सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें