फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नगर परिषद का जागरूकता पर फोकस, 31 तक चलेगा अभियान

Mon, 13 Jan 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सोमवार सुबह के समय धुंध में सफाई करते कर्मचारी।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद प्रशासन ने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए अपने स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत विशेष योजना बनाकर विभिन्न पहलुओं पर कार्य किया जाएगा। वार्डस्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों में विद्यार्थियों और व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। इसका अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए विशेष दलों का गठन किया गया है, जो तय कार्यक्रम के अनुसार कार्य करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक स्वच्छता रैंकिंग बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। बाजारों में लोगों को कूड़ेदान की उपयोगिता बताकर उनका उपयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हालांकि बाजारों में व्यापारियों को पहले भी जागरूक किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। अब भी इस दिशा में बड़ा काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


-

सिरसा में वर्ष 2023 के सर्वेक्षण का आंकड़ा

घरों से कचरा उठान - 90 प्रतिशत

स्रोत पर कूड़े की छंटाई - 45 प्रतिशत

कूड़ा उठान और प्रसंस्करण - शून्य

शहरी क्षेत्र में सफाई - 71 प्रतिशत

बाजारों में सफाई - 71 प्रतिशत

सार्वजनिक शौचालयों की सफाई - 100 प्रतिशत

कूड़ास्थलों का सुधार - शून्य

-

सर्वेक्षण में इस प्रकार होगी अंकों की गणना

- कुल अंक 9,500

सेवाओं के स्तर के अंक - 60 प्रतिशत यानी 5,705 अंक

दस्तावेजीकरण - 26 प्रतिशत यानी 2,500 अंक

लोगों के फीडबैक - 14 प्रतिशत यानी 1,295 अंक।



यह होंगी 31 तक गतिविधियां

- वार्ड के अनुसार स्वच्छता अभियान चलेगा।

- स्कूलों और कॉलेज में जागरूकता गतिविधियां।

- घरों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

- बाजारों में लोगों को कूड़ेदान रखने के लिए जागरूक करेंगे।



इस बार सेवा को मिलेगी प्राथमिकता

स्वच्छता रैंकिंग के नये नियमानुसार काम करना होगा। सरकार ने इस बार सेवा को प्रमुखता दी है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से सेवा के तौर पर मुहैया करवाई जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास करने होंगे। इनमें मुख्य रूप से घरों से कचरा उठान, सार्वजनिक शौचालय, अधिक कूड़ा देने वाले संस्थानों की व्यवस्था, गलियों और सड़कों की सफाई आदि पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


कोटस

स्वच्छता रैंकिंग बढ़ाने का कार्य अभी से शुरू कर दिया गया है। स्वच्छता के लिए सफाई अभियान शुरू हो चुका है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। सफाई के साथ ही जागरूकता के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें