फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में निकाली गई तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा शहर

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा नेता
विज्ञापन
डबवाली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डबवाली शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यह यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीदी चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन






यह तिरंगा यात्रा हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा और समाजसेवी नीरज जिंदल के नेतृत्व में आयोजित की गई। यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता निभाई।



यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को तिरंगे से सजाकर इस आयोजन में सहयोग दिया। इस अवसर पर चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर किए, आज की यह यात्रा उन्हें श्रद्धांजलि है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन




नीरज जिंदल ने भी उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश के गौरवशाली इतिहास को याद रखें और एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करें। तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ डबवाली के नागरिकों में जोश और गर्व का संचार किया, बल्कि एकता, भाईचारे और देशप्रेम का भी संदेश दिया। इस मौके पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य शहरवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें