फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल की टीम से बंधी सुराग मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
 डबवाली में एटीएम उखाड़ने के बाद उसे इनोवा या स्कॉर्पियो गाड़ी पर ले जाने की चर्चा सामने आई है। चूंकि मौके पर पुलिस को जो निशान मिले हैं, वे उपरोक्त दोनों गाड़ियों के टायरों से मेल खाते हैं। इस बीच यह मामला भी सामने आया कि पंजाब में एटीएम चोरी की वारदात जेसीबी मशीन से की गई हैं, जबकि हरियाणा में इनोवा या स्कॉर्पियो शामिल है। हरियाणा में हुई वारदात में कटर मशीन का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


 मंडी किलियांवाली (पंजाब) स्थित एचडीएफसी बैंक में एटीएम चोरी के मामले में पंजाब पुलिस अभी सुराग जुटा नहीं पाई है। वारदात में माना जा रहा था कि जेसीबी मशीन प्रयोग हुई है। पुलिस तब से अब तक जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांवों में जेसीबी मशीन प्रयोगकर्ताओं की सूची तैयार करके उसका निरीक्षण कर रही है। इधर, डबवाली में हुई वारदात ने दोनों राज्यों की पुलिस के रौंगटे खड़े कर दिए हैं।

 माना जा रहा है कि वारदात में कुछ ही मिनट लगे हैं। वारदात में आरोपियों ने कटर मशीन का प्रयोग किया। बंद एटीएम के शटर पर लगे ताले कटे होना इसका पुख्ता प्रमाण है। हालांकि डबवाली में हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है।
विज्ञापन


स्प्रे के बाद कैमरा पर कालापन हो जाता है, इस कालेपन में एक बार तेज रोशनी नजर आती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह रोशनी वेल्डिंग कटर की है, जिसे एटीएम चोरों ने मशीन के भूमिगत नटों को काटने के लिए प्रयोग किया। एटीएम चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस पूर्ण रूप से साइबर सेल पर निर्भर हो गई है। इसके लिए पुलिस ने छापामार टीमों के साथ-साथ साइबर सेल की टीम का गठन किया है।

 साइबर सेल से जुड़े कई विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। 20 अगस्त को देर रात करीब 1.39 मिनट पर अज्ञात चोर सिरसा रोड पर पीएनबी का एटीएम चुरा ले गए थे। जिसमें 13 लाख 79 हजार 300 रुपये की नकदी थी। शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि पुलिस का पूरा ध्यान वारदात को सुलझाने में लगा हुआ है। साइबर सेल की टीम से सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें