फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
three youth arrested with 400 gram og heroin - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनएच-9 डिंग मोड़ क्षेत्र से कार सवार तीन युवकों को 400 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। डीएसपी आर्यन चौधरी और सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान चरणजीत सिंह निवासी शमशाबाद पट्टी सिरसा, गुरमेल सिंह निवासी भंभूर और निशान सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर जेजे कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया की पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर छह लोगों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम और धारा 188 के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान नाकाबंदी कर डिंग मोड़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से आ रही कार को रोककर युवकों की तलाशी लेने पर उक्त युवकों के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह हेरोइन आरोपियों द्वारा दिल्ली से लाई गई थी। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें