फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन युवतियां लापता, इनमें से एक 10 हजार रुपये लेकर गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में विभिन्न स्थानों से तीन युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसमें से एक घर से 10 हजार रुपये लेकर गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। पहली घटना में वार्ड सात ऐलनाबाद से 21 वर्षीय युवती 18 सितंबर को घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


काफी तलाश करने पर भी उक्त युवती का पता नहीं चला। परिजन वापस घर पहुंचे तो अलमारी चेक करने पर उसमें से 10 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने ऐलनाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक अज्ञात शख्स ने उनकी बेटी को छुपा रखा है। थाना प्रभारी प्रगट सिंह का कहना है कि जल्द ली युवती की तलाश कर ली जाएगी।

दूसरी घटना चोपटा खंड के गांव दड़बा कलां की है। यहां से 18 वर्षीय युवती 19 सितंबर को लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी सुबह घर से बाहर गई थी। तीसरी घटना सिरसा की इंदिरा कॉलोनी की है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया है कि 18 सितंबर को उसकी 22 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई और वापस नहीं आई। जांच अधिकारी जसबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही लापता युवती का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें