डबवाली। चौटाला पुलिस आरोपी के साथ । पुलिस
- फोटो : सांकेतिक
डबवाली। तीन साल से 146 किलोग्राम डोडा पोस्त मामले में फरार चल रहे आरोपी गांव देसूजोधा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ काला को चौटाला चौकी पुलिस ने रविवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। वह गांव अमरपुरा जिला हनुमानगढ़ में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
जांच अधिकारी बेअंत सिंह ने बताया कि दि 16 अक्तूबर 2022 को सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव अबूबशहर में बिजली घर के सामने चौटाला रोड पर नाकाबंदी कर राजस्थान नंबर के ट्रक व चालक को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान जांच करते हुए एक कार चालक को गिरफ्तार किया गया था।
कार चालक कराड़वाला जिला बठिंडा पंजाब निवासी सुखपाल उर्फ सुखा के कब्जे से तीन प्लास्टिक बैग में 66 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसी तरह ट्रक चालक फूलों निवासी जसकरण उर्फ जस्सा के ट्रक सहित तलाशी ली गई तो ट्रक में से चार प्लास्टिक बैग में 80 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे डोडा पोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ काला से लेकर आए गए थे। उनकी टीम ने आरोपी काला को हनुमानगढ़ एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से इस दौरान गहन पूछताछ की जाएगी और अन्य सप्लायर को पता लगाया जाएगा।