फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 50 हजार रुपये चोरी मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक महिला के पर्स से 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब के बठिंडा जिले के दाना मंडी निवासी लक्ष्मी उर्फ ज्योति, बुधा देवी और राजबाला उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रबंधन संदीप कुमार ने बताया कि खैरपुर निवासी सुरजीत कौर ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया था कि 2 जुलाई को वह ई-रिक्शा से बाजार शॉपिंग के लिए जा रही थीं। रास्ते में बस स्टैंड के पास दो महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं और परशुराम चौक पर उतर गईं। इसके बाद पीछे से आए एक रिक्शा चालक ने उन्हें पर्स संभालने की सलाह दी लेकिन तब तक उनके पर्स से 50 हजार रुपये चोरी हो चुके थे।
शहर थाना प्रबंधक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान महिला सहायक उप निरीक्षक ओमपति ने सूचना के आधार पर आरोपियों तलवाड अस्पताल के पास से काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात में संलिप्तता स्वीकार कर ली। तीनों महिलाओं को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें