फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी सवार दो युवकों से तीन पिस्तौल और 18 कारतूस मिले

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो युवकों को तीन अवैध पिस्तौल व 18 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जांच में फॉर्च्यूनर गाड़ी की नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। आरोपियों के पास से तीन लाख 82 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रानियां थाना में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार को रानियां क्षेत्र में गश्त कर दी थी। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोका। गाड़ी में दो युवक सवार मिले। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम गांव नाईवाला निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ हीरा व गांव ढूढियावाली जिला सिरसा निवासी राधा कृष्ण उर्फ राधे बताया। तलाशी लेने पर देवेंद्र सिंह से एक 32 बोर पिस्तौल, मैगजीन व दो कारतूस बरामद हुए। जबकि राधा कृष्ण की जेब से 32 बोर की रिवाॅल्वर और छह कारतूस बरामद हुए। रिवाॅल्वर पर मेड इन यूएसए अंकित है। सीआईए ने बताया कि यह एक विदेशी रिवाॅल्वर है।



चेसी नंबर से भी छेड़छाड़ की हुई थी

इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 315 बोर का पिस्तौल 10 कारतूस व तीन लाख 82 हजार रुपये की नकदी मिली। जांच में पता चला कि गाड़ी की नंबर प्लेट भी फर्जी है। चेसी नंबर से भी छेड़छाड़ मिली। आरोपियों के खिलाफ रानियां थाना में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन






आरोपियों को रिमांड पर लेंगे
ऐलनाबाद सीआईए प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से एक विदेशी रिवाॅल्वर व 32 बोर का पिस्तौल मिला है। गाड़ी में भी 315 बोर का पिस्तौल पड़ा मिला। कुल 18 कारतूस मिले हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चलेगा कि ये हथियार व गाड़ी कहां से लाए थे। आरोपियों को रविवार सुबह कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें