जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने दो अलग-अलग जगहों से चेकिंग के दौरान नशे की 1870 प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन तस्करों को काबू किया है।
सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कालू राम निवासी अबूबशहर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में डबवाली पुलिस की एक टीम ने चेकिंग के दौरान गांव अबूबशहर क्षेत्र से एक युवक को नशे की 600 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान नरेश कुमार निवासी अबूबशहर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव भंबूर क्षेत्र से एक व्यक्ति को नशे के 270 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जसवीर सिंह उर्फ सिरा निवासी भंबूर के रुप में हुई है। पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।