फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौटाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तीन नर्सों का तबादला, ग्रामीण में रोष

Thu, 27 Mar 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौटाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तीन नर्सों का वीरवार को तबादला कर दिया गया है। इसके विरोध में चौटाला के ग्रामीण उतर आए हैं।
कॉमरेड राकेश फगोडि़या ने कहा कि ग्रामीण 28 मार्च को सुबह 11:00 बजे स्वास्थ्य केंद्र में सांकेतिक प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर तबादलों को तुरंत प्रभाव से रुकवाने और विशेषज्ञों की नियुक्तियां की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर तबादलों पर तुरंत प्रभाव रोक नहीं लगाई गई तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली एवं चौटाला नागरिक अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ व अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियों की मांग को लेकर पूर्व में लंबे समय तक आंदोलन लड़ा है। चौटाला से करनाल मुख्यमंत्री निवास तक हमने पदयात्रा भी की। संघर्ष के बाद कुछ एमबीबीएस डॉक्टर एवं नर्स स्टाफ तो पद स्थापित तो हुए लेकिन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश के बावजूद आज तक विशेषज्ञों की नियुक्तियां नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो नर्सें गर्भवती बहन-बेटियों की जांच एवं डिलीवरी करवा रही हैं उनके तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें