फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से राशन नहीं देने पर प्रदर्शन

Tue, 05 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो होल्डर द्वारा पिछले तीन माह से राशन नहीं देने को लेकर गांव रामपुरा ढिल्लो के राशन उपभोक्ताओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय और दोषी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी रामकिशन, धर्मपाल, तेजपाल, विजेंद्र कुमार, बनवारी, जसवंत, प्रेमकुमार, भजन लाल, राजकुमार, दरिया सिंह, महावीर, रामकुमारी, कृष्णा, छोटू राम, शीशपाल, हवासिंह आदि ने बताया कि डिपो होल्डर अशोक कुमार पिछले तीन माह से राशन उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रहा है।

इस संबंध में सीएम विंडो में भी शिकायत की गई है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि डिपो होल्डर ने हर महीने आने वाला  राशन कभी भी गरीब परिवारों को समय पर अदा नहीं करता है और पूछने  जवाब दे देता है कि राशन अभी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य गांवों में राशन मिल रहा है। डन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि डिपो होल्डर गरीब परिवारों का राशन गबन कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें