फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हथियारों के बल पर तीन बदमाशों ने मेडिकल स्टोर से 10 हजार रुपये लूटे

Thu, 07 Nov 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले के गांव शेखुपुरिया में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर तीन युवकों हथियारों के बल लूट की वारदात को अंजाम दिया। थाना बड़ागुढ़ा पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है। वहीं एक पुलिस ने एक लुटेरे की पहचान कर ली है।
जानकारी के अनुसार, गांव पंजुआना निवासी पूर्ण चंद्र का गांव शेखुपुरिया बस स्टैंड के पास मेडिकल स्टोर है। गत दिवस शाम को वह मेडिकल स्टोर पर बैठा था। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए। उक्त युवक सीधा मेडिकल स्टोर में घुस आए और चाकू व दातर (तेजधार हथियार) निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उक्त युवकों ने पूर्ण को धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद उक्त युवकों ने गल्ले में से 10 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पूर्ण चंद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, लुटेरों में से एक की पहचान सत्तू निवासी गांव ख्योवाली के रूप में हुई है। जल्द ही अन्य दो युवकों की भी पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें