फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: वेदवाला में पानी की टंकी पर चढ़े 3 किसान, बिजली टावर लगाने के मुआवजे को लेकर सुनवाई नहीं होने से नाराज

Thu, 13 Aug 2026 11:18 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

किसानों के अनुसार, इससे पहले भी उन्होंने बिजली टावर पर चढ़कर अपनी नाराजगी जताई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों ने कहा कि वे लगातार अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे हैं, मगर उन्हें केवल आश्वासन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
किसान जलघर की पानी की टंकी पर चढ़े - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली टावर लगाए जाने के मुआवजे की मांग को लेकर गांव वेदवाला में तीन किसान जलघर की पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग पर तत्काल सुनवाई की मांग की। प्रदर्शन में एक दिव्यांग युवक भी शामिल है, जो पानी की टंकी पर चढ़ा है। किसानों का कहना है कि बिजली टावर लगाने के कारण उनकी जमीन प्रभावित हुई है, लेकिन लंबे समय से उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन


किसान नेता व किसान भूपेंद्र सिंह वेदवाला ने बताया कि वे अपनी मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर भी समस्या के समाधान की मांग उठाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर किसानों ने गांव के जलघर में प्रदर्शन शुरू किया और पानी की टंकी पर चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के अनुसार, इससे पहले भी उन्होंने बिजली टावर पर चढ़कर अपनी नाराजगी जताई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों ने कहा कि वे लगातार अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे हैं, मगर उन्हें केवल आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बिजली टावरों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और मामले का जल्द समाधान किया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें