फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शपथ पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि कल तक बढ़ी

Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा बार चुनाव : 2882 सदस्यों वाली बार एसोसिएशन के लिए 11 सितंबर को होगा मतदान
विज्ञापन

अब तक 1650 अधिवक्ता दे चुके शपथ पत्र


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं की ओर से शपथ पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी गई है। पहले शपथ पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित थी। इस अवधि तक 1650 अधिवक्ता अपने दस्तावेज जमा करा चुके हैं।
शपथ पत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं को यह जानकारी देनी है कि वे वकालत के अलावा किसी अन्य व्यवसाय या नौकरी से जुड़े हुए नहीं हैं। बार एसोसिएशन के उपप्रधान अधिवक्ता केवल कंबोज ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के नियमों के अनुसार वही अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे जो वकालत के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब अंतिम तिथि बढ़ने से शपथ पत्र जमा कराने वाले अधिवक्ताओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। सिरसा बार एसोसिएशन में कुल 2882 सदस्य हैं और आगामी 11 सितंबर को चुनाव के लिए मतदान होगा।
कंबोज ने बताया कि जल्द ही चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल करने, नामांकन वापस लेने और नामांकन पत्रों की जांच की तिथियां घोषित की जाएंगी। इस बार चुनाव प्रचार को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवार रैली, बड़ी सभा और पोस्टरबाजी नहीं कर सकेंगे। प्रचार केवल पेपरलेस ग्रीन कैंपेन के माध्यम से किया जाएगा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए कम से कम 10 वर्ष का वकालत अनुभव अनिवार्य है। उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए पांच वर्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें