फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सिरसा में एक दिन में ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज मिले, तीन की संक्रमण से मौत

Wed, 19 May 2021 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सिरसा जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 25 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अकेल बुधवार को ही नौ मरीज मिले और तीन ने अपनी जान गंवाई। जिले में अभी तक ब्लैक फंगस का इलाज नहीं है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले में कोरोना संक्रमण के साथ ही ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जिले में बुधवार को ब्लैक फंगस के नौ मरीज मिले हैं वहीं, तीन मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक व्यापारी है। जिले में अब तक कुल 25 मरीज ब्लैक फंगस के सामने आए हैं और पांच की मौत हो चुकी है। संक्रमित मिलने वाले मरीज सिरसा, फतेहाबाद और राजस्थान के भी हैं। वहीं जिले में बुधवार को 249 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 687 मरीज स्वस्थ है। वहीं, 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग के पास अभी ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इलाज नहीं है। निजी अस्पतालों में ही मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से दवाइयों की मांग की है। इंजेक्शन मिलने के बाद ही ब्लैक फंगस के मरीजों का जिले में इलाज किया जा सकेगा। वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ही मुख्यालय की ओर से ब्लैक फंगस के मरीजों के टीमें तैनात की गई हैं।  

कोरोना के इलाज के दौरान मरीज अधिक स्टेरॉयड न लें। इसके लिए मुख्यालय से दवा और इंजेक्शन की मांग की गई है। जिले में अब तक कुल 25 मरीज ब्लैक फंगस के पाए गए हैं और पांच की मौत हो चुकी है। - डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें