फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना संक्रमित ठीक होकर लौटे घर, 247 की रिपोर्ट अभी भी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले वासियों के राहत भरी खबर है, कोरोना संक्रमितों का एक्टिव आंकड़ा घटता ही जा रहा है। वहीं संपर्क में आने वालों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले के तीन संक्रमितों को स्वस्थ कर घर भेज दिया है। जिसके बाद जिले में अब कुल 20 एक्टिव मरीज रह गए हैं। तो वहीं संपर्क में आने वाले 247 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिले में अभी तक 35 चिकित्सकों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। सिविल अस्पताल सिरसा में सभी चिकित्सकों को तीन बैच में आज प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिले में अभी तक 90 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें इस समय तक कुल 70 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं तो 20 मरीज अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं। विभाग ने आशा वर्कर्स की टीम के साथ मिलकर बने कंटेनमेंट जोन में सर्वे शुरू किया, जिसमें संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में तीन संक्रमित ठीक हो गए हैं। जो वापस अपने घर लौट चुके हैं।
वहीं जिले में बुधवार तक 35 चिकित्सकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। जिसको लेकर सभी चिकित्सकों ने सीएमओ कार्यालय में अपनी सूची देकर हाजिरी लगा दी है। वहीं जिले में आए चिकित्सकों को वीरवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सामाजिक दूरी को लेकर 35 चिकित्सकों को तीन बैच में बुलाया है। जिसमें दो बेच में 12-12 और तीसरे बेच में 11 चिकित्सक होंगे।
विज्ञापन

कोट
तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब केवल 20 संक्रमित ही एक्टिव हैं जो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जिले में नए 35 चिकित्सकों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है, जिनको कल प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें तीन बेचों में चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे सामाजिक दूरी बनी रहे।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें