फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगहों से 38.5 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने तीन युवकों को करीब चार लाख रुपयों की 38 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। प्रथन घटना में जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव कालांवाली क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 25 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। युवक की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ बराड़ निवासी कालांवाली के रूप में हुई है। कालांवाली सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव ओढ़ां क्षेत्र से एक युवक को 8 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। युवक की पहचान प्रदीप निवासी ओढां के रुप में हुई है। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना ओढां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव गिंदड़ावाली क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 5 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। युवक की पहचान हरभजन लाल उर्फ भज्जपू निवासी केसुपूरा के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें