फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों से लुटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
three accused of robbery arrested - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिला की सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की टीम ने नाइट डोमिनेशन के दौरान बांदरा वाली पुलिया रानियां रोड सिरसा के नजदीक से राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी भंभूर, संजय उर्फ संजू निवासी मंगाला और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा निवासी कुरंगावली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बीते पांच नवंबर 2019 को अनूप कुमार निवासी टिब्बी ने थाना सदर सिरसा में शिकयत दिया था कि वह टिब्बी राजस्थान से धान की ट्राली भरकर बेचने के लिए फतेहाबाद जा रहा था कि भंभूर गांव के नजदीक दो बाइक पर सवार चार लड़कों ने पिस्तौल के बल पर उसे किडनैप करके धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली लूट ली, जिस पर आर्म्स एक्ट थाना सदर सिरसा में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों ने कुछ धान बेचकर ट्रैक्टर और ट्राली बाइपास सिरसा पर छोड़ दी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग पता नहीं चल सका। वीरवार को सीआईए इंचार्ज रविंद्र कुमार की एक टीम एसआई सतबीर सिंह के नेतृत्व में नाइट डोमिनेशन के दौरान रानियां रोड पर बांदरां वाली पुलिया के नजदीक मौजूद थे कि रानियां की तरफ से तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जो सामने सीआईए की गाड़ी खड़ी देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सीआईए टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। सीआईए टीम ने आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपी सोनू के कब्जे से 12 बोर का लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ।
आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने तीन माह पहले भंभूर के नजदीक से धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लूटने की वारदात कबूल कर ली और करीब 4 से 5 माह पहले बरनाला रोड पर बाइपास पुल के नजदीक से एक ट्रक चालक को लूटने की वारदात भी कबूल की। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है, आरोपी सुखविंदर को पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है, अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें