फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्राम हेरोइन सहित पांच युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गश्त व चेकिंग के दौरान पांच युवकों को 15 ग्राम हेरोईन के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव कालांवाली क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को आठ ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ गग्गी व विक्की निवासियान कालांवाली के रुप में हुई है। कालांवाली सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गस्त व चेकिंग के दौरान गांव तेजाखेड़ा क्षेत्र से कार सवार तीन युवकों को सात ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रमोद कुमार निवासी जंडवाला बिश्नोईंयान, दीपक कुमार व विष्णु निवासियान तेजाखेड़ा के रुप में हुई है। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर चार लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें