फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 524.64 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सिरसा। पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी। पुलिस 
विज्ञापन
सिरसा। ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस नेसोमवार को सिरसा व रानियां क्षेत्र से 524 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ये हेरोइन सिरसा, ऐलनाबाद व रानियां क्षेत्र में सप्लाई करने वाले थे। गांव अबूबशहर निवासी गुरमेल सिंह, गांव सिलवाला जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी हरदेव सिंह व चंडीगढि़या मोहल्ला गांव बणी निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गग्गू के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि सोमवार को सीआईए ऐलनाबाद की टीम सिरसा व रानियां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सिरसा में मौजूद टीम ने एमसी कॉलोनी के पास गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे उक्त हेरोइन सिरसा के ही एक व्यक्ति से लेकर आए थे। एसपी का कहना कि पुलिस ने हेरोइन सप्लायर की पहचान कर ली है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, सीआईए ऐलनाबाद की दूसरी टीम ने रानियां के गांव बणी में एक कार से 261 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर चालक गुरमीत सिंह उर्फ गग्गू को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन कार के डैशबोर्ड में रखी हुई थी।
विज्ञापन



नेटवर्क में शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई
एसपी दीपक सहारण ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क में जो भी शख्स शामिल पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ बेझिझक होकर सूचना दें,सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें