फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोबाइल छीना झपटी के मामले में तीन आरोपी काबू, बाइक बरामद

Sun, 17 Nov 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जेजे काॅलोनी पुलिस चौकी की टीम ने 14 नवंबर को पुरानी हाउसिंग बोर्ड सिरसा क्षेत्र में एक व्यक्ति से हुई मोबाइल छीना झपटी की घटना में तीन आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विशाल कुमार, पंकज व नशीब उर्फ निशू निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। बताया कि 14 नवंबर को विकास कुमार गांव नुरपुर थाना असधंरा जिला बाराबंकी उत्तरप्रदेश हाल नजदीक वेयर हाउस पुरानी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सिरसा की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विकास कुमार ने बताया था कि वह 13 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे जब वह वेयरहाउस पुरानी हाउसिंग बोर्ड सिरसा के पास पहुंचा तो पीछे मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवक आए। उन्होंने अनाज मंडी सिरसा का रास्ता पूछा। जब वह रास्ता बताने लगा तो उनमें से एक लड़के ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जेजे काॅलोनी पुलिस चौकी की एक टीम ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीना झपटी की वारदात में शमिल तीनों युवकों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि युवकों की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें