फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का हजारों क्विंटल गेहूं व सरसों बारिश में भीगने के कारण खराब : बजरंग गर्ग

Sun, 13 Apr 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सिरसा अनाज मंडी में आढ़ती व किसानों से बातचीत की और कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हजारों क्विंटल गेंहू व सरसों बारिश में भीगने के कारण खराब हो गया। मौसम विभाग के अलर्ट करने के बावजूद भी सरकार ने कोई प्रबंध नहीं किया।
बजरंग गर्ग ने कहा कि गेंहू उठान के लिए सरकार ने अभी तक आढ़तियों को बारदाना तक नहीं दिया है। कई अनाज मंडियों में तो आज तक गेहूं उठान के टेंडर तक नही हुए है, जबकि गेंहू की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरु हो चुकी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार के गेंहू व सरसों खरीद, उठान व भुगतान के सभी दावे पूरी तरह फेल सिद्ध हुए है। सरकार को तुरंत प्रभाव से गेंहू व सरसों खरीद व उठान के पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। गेंहू खरीद व उठान में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि बारिश के कारण किसान की गेंहू व सरसों जो खराब हुई है, उसका जल्द मुआवजा सरकार को देना चाहिए। सरकार को मंडियों में अनाज खरीद के लिए सफाई, तिरपाल व लकड़ियों के कैरेट की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार को किसान व आढ़तियों की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें