चोपटा। नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव लुदेसर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे धार्मिक स्थलों पर चोरी करने से भी नहीं चूकते। गांव में एक सप्ताह में दो बार धार्मिक स्थल पर चोरी हुई है। बुधवार रात को शनि देव मंदिर में दान पात्र के ताले तोड़कर चोरों ने 5,000 रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनि देव मंदिर लुदेसर के पुजारी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के करीब 2 बजे चोर मंदिर के अंदर घुस और दानपात्र के तीनों ताले तोड़कर 5 हजार रुपये चोरी करके फरार हो गए। उन्होंने चोरों व नकदी का आसपास पता किया तो कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इससे पहले सोमवार को हनुमान मंदिर में एक श्रद्धालु की जेबतराशी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महेंद्र प्रताप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार को हनुमान मंदिर पर पुजारी की समाधि दी जा रही थी। भीड़ का फायदा उठाते हुए चोर ने उसके पजामा की जेब से पर्स चुरा लिया। संवाद