फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने आईडीबीआई बैंक का एटीएम तोड़ने का किया प्रयास, नहीं मिली कामयाबी

विज्ञापन
thief crack the atm - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड रोड पर जाट धर्मशाला के निकट आईडीबीआई बैंक केे एटीएम को रात्रि में चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि चोरों ने एटीएम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त तो कर दिया, लेकिन नकदी चोरी के संबंध में इंजीनियरों के आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। सुबह आसपास के लोगों ने एटीएम का गेट व एटीएम क्षतिग्रस्त देखकर बैंक अधिकारियों व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सीआईए की टीम, एडिशनल एसएचओ व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से घटनाक्रम का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। जानकारी के अनुसार डबवाली रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक का एटीएम जाट धर्मशाला की दुकान नंबर 174 में लगा हुआ है। देर रात्रि चोर एटीएम के अंदर घुसे और सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किया, ताकि उनकी शिनाख्त न हो सके। इसके बाद कटर व अन्य औजारों से एटीएम मशीन का उपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर नकदी निकालने का प्रयास किया। लेकिन नकदी तक वे पहुंचे या नहीं, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुबह आसपास के लोगों ने जब एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सीआईए टीम, एडिशनल एसएचओ रामपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम से कांस्टेबल जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे और तथ्य जुटाए। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले लोगों की संख्या तीन से चार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुबह एटीएम को तोड़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए गए हैं। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
-रामपाल, एडिशनल एसएचओ सिरसा।
देर रात्रि को चोरों ने जाट धर्मशाला के निकट लगे बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया है। एटीएम में कितनी नकदी थी, इस बारे में इंजीनियर बुलाए गए हैं, जिसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रिंकू बंजारा, बैंक मैनेजर आईडीबीआई बैंक सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें