फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गर्मी से कटों से मिलेगी राहत, विश्वकर्मा फीडर से बिजली सप्लाई शुरू

Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में विश्वकर्मा फीडर का शुभारंभ करते भाजपा नेता व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। बिजली विभाग की ओर से रानियां बिजली घर में विश्वकर्मा फीडर शुरू किया गया है। इससे तहसील एवं कोर्ट परिसर के आसपास के क्षेत्र में लोड बढ़ने से बार-बार लगने वाले लाइट कट से लोगों को राहत मिलेगी। मंगलवार को इस फीडर से क्षेत्र में सप्लाई शुरू कर दी गई है।
भाजपा नेता बलवान जांगड़ा ने उपमंडल अभियंता शंकर लाल पंवार की मौजूदगी में फीडर का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। बिजली विभाग के उपमंडल अभियंता शंकर लाल पंवार ने बताया कि तहसील एवं कोर्ट परिसर के आसपास के क्षेत्र में लोड बढ़ने से बार-बार कट लगने की समस्या होती थी। इसको ध्यान में रखते हुए 33 केवी बिजली घर रानियां से विश्वकर्मा फीडर का शुभारंभ किया गया है। इस फीडर के शुरू होने से तहसील, कोर्ट कंप्लैक्स क्षेत्र, ढाणी लहरांवाली, ढाणी बाजीगर थेड़ी व एग्रीकल्चर क्षेत्र को भरपूर लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों ने बिजली की समस्या को रामपुरथेड़ी के सरपंच सुखपाल सिंह व भाजपा नेता बलवान जांगड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समक्ष रखा। क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नए फीडर के निमार्ण के आदेश जारी कर गर्मी के मौसम से पूर्व नए फीडर से बिजली की सप्लाई शुरू करवा दी। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता प्रदीप सेठी, सुभाष चन्द्र, पूर्व सरपंच समिंदर सिंह, राजेंद्र मोमी, स्वर्ण सिंह, बलबीर सिंह, मंगल सिंह, विक्रम सिंह मोमी, धर्मपाल, सुरेश कु मार, सूरजपाल, धर्मवीर, प्रीतम सिंह, बलजीत सिंह, कपिंद्र सिंह, जगदीश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें