फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 56 विभिन्न कोर्सों में कुल 2,466 सीटों पर होंगे दाखिले

Thu, 20 Jun 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में दाखिला यूजी व पीजी की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया 15 जुलाई तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय में कुल 56 कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया होगी। इस दौरान कुल 2,466 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में इस शिक्षा सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले होंगे। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत 52 कॉलेज आते हैं। सिरसा, फतेहाबाद, डबवाली, रानियां, चोपटा, कांलावाली, ऐलनाबाद, भट्टू व रतिया के कॉलेज भी सीडीएलयू से जुड़े हुए हैं। सिरसा के अलावा फतेहाबाद में राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां, दुर्गा महाविद्यालय टोहाना, एमएमए कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज भोड़ियाखेड़ा, आईजी कॉलेज टोहाना, राजकीय महिला काॅलेज रतिया, राजकीय महिला कॉलेज फतेहाबाद व अन्य कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

इन सीटों पर होंगे सीडीएलयू में दाखिले
कोर्स का नाम, सीटों की संख्या
- बीकॉम, 120
- बीएससी डाटा साइंस, 30
- बीएससी गणित, 40
- बीएससी फिजिक्स, 30
- बीए अर्थशास्त्र एंड फाइनेंस, 30
- बीए जर्नलिज्म, 40
- बीसीए, 60
- बीएससी फूड साइंस, 30
- बीबीए, 60
- बीए सोशल वर्क, 40
- बीएससी फैशन डिजाइन, 40
- बीएससी फिजिकल, 60
- बीपीए थियेटर, 30
- एमए एजुकेशन, 30
- बीएड, 100
- बीए बीएड, 50
- बीएससी बीएड, 50
- एमपीएड, 30
- एमबीए, 60
- एमकॉम, 60
- एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, 30
- एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, 20
- एमएसी एनर्जी एंड इनवायरमेंट साइंस, 30
- एमएससी फूड साइंस, 30
- एमएससी जुलॉजी, 30
- एमएससी बोटनी, 30
- बीफार्मा, 60
- एमए अंग्रेजी, 60
- सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ प्रोफेंसी इन फ्रेंच, 50
- एमए संस्कृत, 30
- पीजी डिप्लोमा इन योगा, 30
- एमए जर्नलिज्म, 30
- एमए पंजाबी, 60
- सर्टिफिकेट कोर्स इन पंजाबी, 30
- एमए हिंदी, 60
- बीए लाइब्रेरी, 30
- एमए लाइब्रेरी, 30
- एमएससी गणित, 60
- एमएससी केमेस्टरी, 50
- एमएससी फिजिक्स, 50
- एमएससी ज्योग्राफी, 50
- एलएलएम 2 वर्षीय, 30
- एलएलबी 3 वर्षीय, 60
- एलएलबी 5 वर्षीय, 120
- एमए पब्लिक एड, 40
- एमए इक्नोमिक्स, 50
- एमपीए संगीत, वोकल, 30
- एमपीए संगीत वाद्ययंत्र, 10
- एमए इतिहास, 50
- एमए राजनीति विज्ञान, 40
- एमए साइकोलॉजी, 40
- एमए सोशोलॉजी, 30
- एमसीए, 36
- एमटेक 2.5 वर्षीय, 30
- एमएससी कंप्यूटर साइंस, 20
- बीटेक, 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें