फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली सप्लाई कम-ज्यादा होने से बिजली उपकरण खराब, लोगों ने जताई नाराजगी

Thu, 20 Jun 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। मंगलवार रात को डाॅ. नंदनपुरी वाली गली में बिजली सप्लाई में वोल्टेज कम-ज्यादा होने के कारण कई लोगों के उपकरण खराब हो गए। वोल्टेज अप-डाउन होने से कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली उपकरण खराब होने व वोल्टेज अप-डाउन होने के चलते गलीवासी एकत्रित होकर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने सरकार व निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

गलीवासी महेश आजाद, राजकुमार राजू, राजिंद्र राजू, कृष्ण कुमार, मोहित गर्ग, पवन, रितेश, राकेश, शेखरियाजुल, नवदीप सिंह ने बताया कि पिछले 20 दिनों से उनको बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गली में बिजली लोड ज्यादा होने के कारण वोल्टेज कम-ज्यादा हो रही है। मंगलवार रात को भी अचानक वोल्टेज कम-ज्यादा होने से कई घरों के बिजली उपकरण खराब गए।
उन्होंने बताया कि वोल्टेज अप-डाउन होने से पवन का फ्रिज, सुनील गर्ग का एसी और रोहित बांसल का कूलर खराब हो गया। इसके अलावा रात्रि से सुबह तक बिजली सप्लाई बाधित रही। उन्होंने बताया कि गली में बिजली निगम ने नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है, लेकिन 10 मीटर से भी कम बिजली की तार का टुकड़ा न लगाने के कारण ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो पाया है। जब वे निगम अधिकारियों से बातचीत करते है तो वह अस्टीमेट बनाकर हिसार भेजने की बात कहकर टाल देते हैं। लोगों ने निगम से वोल्टेज कम-ज्यादा आने से खराब हुए उपकरणों की भरपाई करने की भी मांग की है। साथ में उनकी गली में लगाए गए नए बिजली ट्रांसफार्मर को भी शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर उक्त गली में ऐसी कोई समस्या है तो इसके बारे में निगम के एसडीओ को बोलकर समाधान करवा देते हैं। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें