डिंग मंडी। खेतों में हो रही बारिश। संवाद
सिरसा। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से शनिवार शाम लोगों को कुछ राहत मिली। शाम पांच बजे हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। डिंग में बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। किसान रामपाल और कृष्ण ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं।
खासकर बारानी इलाके में नरमा, ग्वार और बाजरा की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी थीं। ऐसे में डिंग क्षेत्र में हुई बरसात किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है। उनका कहना है कि बारिश से फसलों की बढ़वार में सुधार होगा। ऐलनाबाद क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे। लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिन बरसे ही चले गए। उमस से लोग पूरा दिन बेहाल रहे। संवाद