फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव साहुवाला प्रथम में एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Thu, 22 Feb 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव साहुवाला प्रथम में एक ही रात में पूर्व सरपंच, नंबरदार व एक अन्य व्यक्ति सहित 3 लोगों घरों में चोरी की वारदात हो गई। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही मनी नामक युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव के पूर्व सरपंच हनीद्र सिंह ने बताया कि 19 फरवरी की रात्रि गांव के ही मनी नामक युवक ने उसके घर में घुसकर गैस सिलिंडर व साइकिल चोरी कर ली। वहीं उक्त युवक ने रात्रि को ही गांव के नंबरदार लाभ सिंह के घर से भी करीब 100 फुट तार चोरी कर ली। वहीं गांव के ही बलकरण सिंह ने भी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 फरवरी की रात्रि वे खाना खाकर सो गए थे। रात्रि के समय युवक मनी ने उसके घर में घुसकर रसोई घर से एक गैस सिलिंडर, करीब 40 किलो चीनी, 50 किलो आटा व चाय पत्ती सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। बडागुढ़ा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों चोरियों में आरोपी मनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें