फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुकान में घुसकर चुराया नोटों का हार

Sat, 28 Feb 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। रानियां के मेन बाजार में एक दुकान से युवक नोटों का हार चुराकर ले गया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जज कॉलोनी निवासी संजय गर्ग ने बताया कि उसकी मेन बाजार में मनिहारी की दुकान है। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे वह पेशाब करने चला गया था। लौटा तो दुकान में रखा नोटों का हार गायब मिला। उसकी कीमत 18 हजार रुपये थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि बाइक पर सवार होकर दो युवक दुकान पर आए। एक युवक दुकान के अंदर चला गया और नोटों का हार चोरी कर लिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चले गए। संजय गर्ग ने सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र का कहना है कि जल्द ही अज्ञात युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें